भोपाल – सहकारिता के पुरोधा, पूर्व उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रहे किसान नेता स्वर्गीय सुभाष यादव की 77 वीं जयंती पर आज 01 अप्रैल को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर पुण्य स्मरण किया।
पुष्पांजलि कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कहा कि स्वर्गीय सुभाष यादव ने अपने जीवन में लगातार संघर्ष किया, उन्होंने किसानों के हक के लिए लड़ाई लड़ी, सहकारी आंदोलन से जनमानस में उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया, सहकारिता के क्षेत्र में एक विशाल जाल बिछाया, उन्होंने हमेशा जमीन से जुड़कर कार्य किया और उसमें अपार सफलता भी अर्जित की। राजनीति उन्हें विरासत में नहीं मिली थी, उन्होंने राजनीति में स्वयं अपनी जमीन बनायी। वे कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के नेता थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षत्रय राजीव सिंह, प्रकाश जैन और जे.पी. धनोपिया, महामंत्री दीपचंद यादव, मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, प्रवक्ता रवि वर्मा, आनंद जाट, मिथुन सिंह अहिरवार, प्रशांत गुरूदेव, मप्र कांग्रेस अजा विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार, सीताराम यादव, महिला कांग्रेस पदाधिकारी राजलक्ष्मी नायक, लता देवरे, महक राणा, सुधीर भारती सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।












