पलामू में दो समुदायों में झड़प, धारा 144 लागू

0
101

रांची – झारखंड के पलामू से बड़ी खबर आ रही है। पलामू में दो समुदायों में झड़प हो गई है। यह विवाद पलामू के पांकी की है। जहां महाशिवरात्रि पर तोरण द्वार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा हैं कि पत्थरबाजी और आगजनी की भी नौबत आ गई। हालांकि, मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची है। कुछ वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया गया है जबकि 6 लोगों के घायल होने की खबर है। कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ के भी कोशिश की गई है।

फिलहाल पलामू की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। तनाव को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि 3 थानों की टीमों की मौजूदगी में स्थिति नियंत्रण में करने की कोशिश हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन की टीम भारी मात्रा में मौजूद है। दोनों पक्षों के लोगों को समझाने का काम किया जा रहा है। जानकारी है कि 100 से अधिक पुलिस के जवान मौका ए वारदात पर मौजूद है। जिले और राज्य के बड़े अधिकारी भी मौके पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY