बेड पर कंबल में ‎छिपकर बैठा था 6 फुट लंबा सांप, कांप गई म‎हिला – सांप को भागने से रोकने दरवाजे के नीचे एक तौलिया लगाकर सांप पकड़ने वालों को सूचित किया

0
105

कैनबरा– ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में एक महिला अपने बिस्तर में 6 फुट के जहरीले सांप को दुबका हुआ देखकर कांप गई। हाल ही यह घटना बताई जा रही है। जब महिला अपने बिस्तर की चादर बदलने के लिए बेडरूम में गई और उसके कंबल के नीचे एक बेहद जहरीला ईस्टर्न ब्राउन सांप निकला।

उसने जल्दी से दरवाजा बंद कर दिया। सांप को घर से भागने से रोकने के लिए नीचे जगह में एक तौलिया लगा दिया और एक सांप पकड़ने वालों को सूचित किया। सांप को पकड़ने वाले ज़ैचेरीज़ रिचर्ड्स ने कहा ‎कि जब मैं पहुंचा, तो महिला बाहर मेरा इंतजार कर रही थी, मैं अंदर बेडरूम में गया जहां सांप था। मैंने दरवाजा खोला तो वह बिस्तर में लेटा हुआ था। सांप 6 फुट लंबा था। ज़ैचेरीज़ ने फेसबुक पर सांप की तस्वीरें पोस्ट की है।

 

रिचर्ड्स ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए सांप खुले दरवाजे से अंदर आया होगा, क्योंकि उस दिन बाहर काफी गर्मी थी। इसे पकड़ने के बाद, उन्होंने सांप को पास की झाड़ियों में छोड़ दिया। सांप पकड़ने वाले ने दूसरों को महिला की तरह ही बचने की सलाह दी।

ईस्टर्न ब्राउन स्नेक ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे जहरीले लैंड स्नेक हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मेलबर्न की ऑस्ट्रेलियन वेनम रिसर्च यूनिट के आंकड़ों के अनुसार, यह दुनिया भर में धरती पर पाए जाने वाले सांपों में दूसरा सबसे जहरीला सांप है। क्वींसलैंड में पर्यावरण और विज्ञान विभाग के अनुसार ये प्रजाति दिन के दौरान सबसे अधिक सक्रिय होती है और उकसाए जाने पर काट सकती है।

 

LEAVE A REPLY