राहुल गांधी को अयोग्य ठहराने के विरोध में कांग्रेस सांसद काले कपड़े पहन संसद पहुंचे

0
178

नई दिल्ली –  पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लोकसभा से निष्कासन और अडाणी मुद्दे के विरोध में सोमवार को कांग्रेस सांसद काले कपड़ों में संसद पहुंचे। इनके अलावा, कुछ अन्य विपक्षी नेता भी काले कपड़े पहनो हुए थे। इन लोगों ने संसद में गांधी प्रतिमा के पास विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्षी सदस्यों ने विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा उनके कक्ष में बुलाई गई बैठक में भाग लिया और सदन में एक संयुक्त रणनीति पर मंत्रणा की। कांग्रेस सांसदों ने राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया है और राज्यसभा में विपक्ष के सांसदों ने हिंडनबर्ग मामले में निलंबन नोटिस और राजनीतिक नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का प्रस्ताव दिया है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में एक स्थगन नोटिस पेश किया, जिसमें कहा गया यह सदन राहुल गांधी की अयोग्यता पर चर्चा करने के लिए शून्यकाल और दिन के अन्य कार्यों को स्थगित करता है।

LEAVE A REPLY