जयपुर – माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में घोषित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट का प्रमुख शासन सचिव यूडीएच कुंजी लाल मीणा एवं जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन ने दौरा कर प्रोजेक्ट का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को निर्देश दिए।
प्रमुख शासन सचिव यूडीएच एवं जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। प्रमुख शासन सचिव यूडीएच द्वारा अधिकारियों एवं निर्माणकर्ता एजेंसी को प्रोजेक्ट का शेष रहे सभी कार्य तीव्रगति से करवाये जाने के निर्देश दिये। प्रमुख शासन सचिव यूडीएच एवं जयपुर विकास आयुक्त ने संयुक्त रुप से निर्माणकर्ता एजेंसी को 28 मार्च,2023 की टाइमलाइन देते हुए सख्त निर्देश दिए कि जिन भी कार्यों में कोई कमियां बताई गई है एवं जो कार्य शेष रहे है, उन सभी को 28 मार्च से पहले पूरा करे।
जेडीसी ने बताया कि 28 मार्च, 2023 को पुन: राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का वरिष्ठ अधिकारियो के साथ मौका निरिक्षण किया जाएगा। जेडीसी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं नगरीय विकास मंत्री महोदय के निर्देशन में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की परिकल्पना की गई थी, आज ये प्रोजेक्ट साकार होने के नजदीक पहुॅच गया है। जेडीए शीघ्र ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण भी करने जा रहा है।
इंडिया इंटनेशनल सेंटर की तर्ज पर निर्मित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में भी बहुत कुछ गतिविधियों का संचालन किया जायेगा। इसके साथ ही यहॉ कनवेंशन हॉल, ऑडिटोरियम एवं मिनी ऑडिटोरियम, कॉफ्रेंस हॉल, लेक्चरार हॉल, लाईब्रेरी एवं ई-लाईब्रेरी, रेस्टोंरेंट भी होंगे, जहॉ पर स्वादिष्ठ व्यंजन परोसे जायेंगे।भविष्य में राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के अंदर कल्चरल, आर्ट एवं अन्य गतिविधियॉ संचालित होती दिखाई देंगी। यह सेंटर जयपुर शहर का इंटेक्ट्यूअल हैपनिंग प्लेज साबित होगा, जहॉ जीवंत वातावरण दिखाई देगा।












