भोपाल- अशोका गार्डन थाना इलाके में युवक द्वारा तीसरी मंजिल से कुंदकर खुदकुशी किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय गुफरान पिता मुश्ताक पुलिया के पास हिनौतिया में अपनी ससुराल में रहते थे।
बीते दिन वह अपनी बेटी स्कूल छोड़ने के गए थे। दोपह
र करीब तीन बजे वह वापस घर आये और बाइक खड़ी कर सीधे छत पर चले गए और छत पर लगा दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उन्होनें तीसरी मंजिल की छत पर लगी बाउंड्री वॉल पर चढ़कर करीब तीस फीट से अधिक ऊंचाई से नीचे सड़क पर छलांग लगा दी। हादसे उनके सिर में घातक चोटें आई थी।
परिजन उन्हें तुरंत ही इलाज के लिये हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम को पीएम के बाद परिवार वालो को सौप दिया। कारणो की जॉच मे जुटी पुलिस का कहना है कि शुरुआती जॉच मे फिलहाल कोई सुसाइड नोट या अन्य ऐसा सुराग नहीं मिला है, जिससे खुदकुशी के कारणो का खुलासा हो सके।
पुलिस मामले में आगे की जॉच कर रही है, अधिकारियो का कहना है कि जॉच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के सही कारणो का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी।












