जमशेदपुर – रविवार को क्लासिक और विंटेज कार तथा बाइक रैली के दूसरे संस्करण को देखने के लिए गोपाल मैदान में जमशेदपुर के नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी ।

184वें स्थापना दिवस समारोह के हिस्से के तहत आयोजित जमशेदपुर क्लासिक और विंटेज कार एंड बाइक रैली के दूसरे संस्करण को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया ।
इस कार एवं बाइक रैली में प्रदर्शित वाहनों का निर्माण अवधि 1926 से 1983 के बीच है। इस आयोजन को पिछले वर्ष की तुलना में अधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। पिछले साल, प्रतिभागी केवल झारखंड – जमशेदपुर, रांची और चाईबासा से थे। इस साल, पश्चिम बंगाल (कोलकाता) और ओडिशा (क्योंझर) से भी प्रविष्टियां आई हैं। रैली के दौरान जिन लैंडमार्क्स को कवर किया गया। उनमें भरूचा मेंशन, जुबली पार्क, यूनाइटेड क्लब, सर दोराबजी टाटा पार्क, कीनन स्टेडियम और सेंट जॉर्ज चर्च शामिल हैं।
टाटा स्टील के सीईओ प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने कहा कि टाटा स्टील, भारत के खेल, कला और संस्कृति के संरक्षण और पोषण के अपने प्रयासों के तहत 2022 में शुरू की गई ।
जमशेदपुर रैली को न केवल संस्थापक दिवस समारोह के दौरान जमशेदपुर में, बल्कि भारत में भी सबसे अधिक लोकप्रिय आयोजन बनाने की उम्मीद करती है। रैली की बढ़ती लोकप्रियता पहले से ही इसके दूसरे संस्करण में भाग लेने वाले वाहनों की संख्या में दोगुनी वृद्धि से प्रमाणित है, जो कि 80 से अधिक है।
इस वर्ष भाग लेने वाला सबसे पुराना वाहन 1926 का संस्करण ऑस्टिन 7 कार है, जिसे क्लासिक और विंटेज वाहन के शौकीन लोगों के बीच बेबी ऑस्टिन के रूप में भी जाना जाता है। रैली के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाला सबसे कम उम्र का वाहन 1983 का फिएट है। ये वाहन न केवल जमशेदपुर के हैं बल्कि रांची, चाईबासा, कोलकाता, बड़ाजामदा और क्योंझर सहित झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल राज्यों के भी हैं।
श्रीमती रुचि नरेंद्र ने बताया कि कंपनी और टाटा समूह के संस्थापक जमशेदजी नसरवानजी टाटा की दूरदर्शिता और स्मृति का सम्मान करते हुए 183वें संस्थापक दिवस समारोह के हिस्से के रूप में पिछले साल आयोजित रैली इस आयोजन का पहला संस्करण था। पिछले साल इस रैली में 40 से अधिक वाहनों ने भाग लिया था।
इस बार से पुराने कार एवं बाइक के अलावा नए-नए मॉडल के बाइकों का भी प्रदर्शन किया गया है। टाटा स्टील जमशेदपुर वासियों के लिए फ्लावर शो, डॉग शो, हॉर्स शो सहित कई कार्यक्रम मार्च महीने तक आयोजित करता है।







