ग्वालियर में गंदा पानी, कांग्रेस नेता ने डाला क्षेत्र में डेरा

0
154

लगातार दस दिन से आधे शहर में सप्लाई हो रहा है गंदा पानी

ग्वालियर।

अमृत योजना के तहत जलालपुर में बनाए गए 56 करोड़ के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंदा पानी शहर में सप्लाई हो रहा है। दस दिन बाद भी नगर निगम के अधिकारी समाधान नहीं कर सके हैं। चन्द्र नगर में सीवर युक्त पानी आने की जानकारी मिलने पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा मौके पर पहुंचे। वहां कुछ लोग बीमार मिले। इस पर उन्होंने निगम अधिकारियों से फोन पर चर्चा के बाद कहा कि जब तक सुधार के लिए प्रयास शुरू नही होगें तब तक वहां से नहीं उठूंगा।

कुछ देर बाद ही निगम अमला कोटेश्वर मंदिर के पास चन्द्र नगर पहुंचा। वहां सीवर चौक था। शर्मा ने 4 घंटे वही खड़े होकर चैंबर साफ कराया। शर्मा ने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्य है कि आधे शहर में गंदे पानी की शिकायत मिलने पर भी निगम प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा। यह घोर लापरवाही है। शर्मा ने कहा की ग्वालियर विधानसभा की जनता की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि गंदे पानी की समस्या हल नहीं हुई तो आंदोलन को विवश होंगे। इस मौके पर गार्डन राय, पवन मिश्रा,नितिन सविता,रोहित तिवारी, प्रदीप मिश्रा आदित्य तिवारी,परमाल कुशवाह, नरेश कुशवाह,नरेंद्र प्रजापति,रमेश सविता,आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY