प्रशासनिक सेवाओं में एकरूपता बेहद आवश्यक-जोशी

0
95

जयपुर –  विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी ने कहा है कि देश में सभी राज्यों की प्रशासनिक सेवाओं में एकरूपता बेहद आवश्यक है ताकि गुणवत्तापूर्ण शासन पूरे देश में स्थापित हो सके।

उन्होंने कहा कि सभी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों की जि़म्मेदारियाँ एक सी है अत: यह आवश्यक है कि इनके लिए नियम भी में पूरे देश में एकसमान हो। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शासन के लिए शासन के पारंपरिक तौर तरीक़ों में बदलाव को आवश्यक बताया।

जोशी ने कहा कि देश में कार्यपालिका के द्वारा बनाई गई नीतियों के ज़मीनी स्तर पर क्रियान्वयन की जि़म्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों के कंधों पर होती है अत: इन पर निगरानी का कार्य बेहद जिम्मेदारीपूर्ण ढंग से किया जाना आवश्यक है।

इन्ही नीतियों और उनके सफल क्रियान्वयन के बलबूते भारत आज़ादी के बाद आज एक मज़बूत शक्ति के रूप में ख़ुद को स्थापित किये हुए हैं।डॉ. जोशी ने इस अधिवेशन के गौरवमय आयोजन और प्रदेश को इसकी मेज़बानी के लिए राजस्थान प्रशासनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष गौरव बजाड को बधाई दी।

LEAVE A REPLY