जल भराव की स्थाई समस्या के निदान हेतु निगमायुक्त ने मध्य प्रदेश आपदा प्रबंधन एवं राहत कोष से मांगे 48.89 करोड

0
6

ग्वालियर दिनांक 18 सितंबर 2024- शहर के विभिन्न 21 वार्डों के 39 स्थानों पर होने वाले अत्यधिक जल भराव के स्थाई निदान के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने आज बुधवार को कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के माध्यम से शासन को पत्र लिखकर   48.89 करोड की राशि उपलब्ध कराने की मांग की।नगर निगम आयुक्त अमन वैष्णव द्वारा कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान के माध्यम से शासन को भेजे गए पत्र में नगर निगम ग्वालियर के चारों विधानसभाओं के 21 वार्डों के 39 स्थानों में जलभराव स्थल चिन्हित किये गये हैं। उक्त जलभराव स्थलों के निदान हेतु एस.डी.आर.एफ. मद अंतर्गत नाला निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों हेतु राशि रू. 48.89 करोड़ की धनराशि आपदा प्रबंधन से उपलब्ध करायी जाना आवश्यक है। अतः जलभराव समस्याओं के निदान हेतु राशि रू. 48.89 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रस्ताव मध्यप्रदेश आपदा प्रबंधन एवं राहत कोष को भेजे जाने का कष्ट करें।

LEAVE A REPLY