राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने का विरोध: काली पट्टी, मुंह पर लगाया ताला

0
201

कांग्रेस का अनूठा आंदोलन

ग्वालियर

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में आज किला गेट चौराहे पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने अनूठा आंदोलन किया। कांग्रेसियों ने काली पट्टी के ऊपर मुंह पर ताला लगा कर भाजपा सरकार द्वारा लोगों के बोलने की आजादी पर प्रतिबंध लगाने के व लोकतंत्र हत्या के विरोध में अनोखे तरीके से सांकेतिक धरना दिया।

अनोखे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या कर रही है। जो लोग भी सच बोल रहे हैं उन पर ईडी, इनकम टैक्स की कार्यवाही हो रही है । विरोधियों को कुचल कर भाजपा विपक्ष को खत्म करना चाहती है। भाजपा राज में जिस तरह से संवैधानिक संस्थाओं को धीरे धीरे समाप्त किया जा रहा है।  अब भाजपा लोकतंत्र को भी पूरी तरह से नष्ट करना चाहती है। जिस लोकतंत्र के लिए भारत जाना जाता था, आज उसी लोकतंत्र को भाजपा खरीद-फरोख्त के जरिए और जो लोग नहीं बिक रहे हैं उनको उनको इस तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है।

कांग्रेस के लिए जान लगा देगा कार्यकर्ता

इन सब चीजों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है ।पूरी कांग्रेस राहुल गांधी के साथ खड़ी है। कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता इस लोकतंत्र के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगा। भाजपा ने कई बार इस लोकतंत्र को कलंकित किया है ।

मध्य प्रदेश कर्नाटक और गोवा की सरकार गिरा कर जिस तरह से भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की थी, वह किसी से छुपा नहीं है । अब राहुल गांधी के मामले में तो भाजपा ने पूरी तरह से लोकतंत्र का गला घोट दिया । जनता सब देख रही है ।आने वाले समय में भाजपा को कड़ा सबक सिखाने का कार्य देश की और प्रदेश की जनता करेगी। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र भदौरिया और आभार मंडल अध्यक्ष चंचल सोनी ने किया। धरने में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, ब्लॉक अध्यक्ष नवीन भदकारिया, राजेश खान ,अलीम खान, जे एच जाफरी, जितेंद्र भदौरिया,ओम प्रकाश दुबे ,तरुण यादव, शरद सारस्वत,रामू कुशवाह,आकाश बंसल ,अशोक तरेतिया, डॉक्टर एनके सिसोदिया मोहित जैन मोनू पवन जैन, अजीत गोस्वामी, रवि कुशवाह, कार्तिक झरखरिया, नितेश बाथम, बृजमोहन दिवाकर विकास जैन रघुनाथ तोमर विजय दिवाकर बहादुर शाक्य साहिल खान राधेश्याम शर्मा संतोष राठौर मुन्नालाल खरे रणवीर चौधरी विक्रम शर्मा भानु कौशिक चंदन आर्य प्रभु दयाल बाथम राजेंद्र बाथम रामअवतार शर्मा पवन मिश्रा संजय माहोर अभय सिंह, सोहेल खान अर्जुन शर्मा, मोनू राजावत, सुरेश प्रजापति ,पवन शर्मा,जितेंद्र प्रजापति कार्तिक पटेल मनीष शर्मा, रामनरेश शर्मा मुकेश झबर सौरभ पाल दीपक शर्मा,विशाल रावत,सुनील गुप्ता,मनोज माथे,सुनील लोधी,रामसहाय तोमर ,कुलदीप माझी, भरत माझी आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY