ताडिया डेम पर चरवाहे पर मगरमच्छ का हमला

0
130

पंचमहल  –  हालोल के ताडिया डेम पर पशु चराने गए एक चरवाहे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया| इस घटना में चरवाहे की मौके पर ही मौत हो गई|

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने मगरमच्छ को जाल की मदद से पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए| जानकारी के मुताबिक पंचमहल जिले की हालोल तहसील के वाघबोड गांव निवासी पर्वत नायक नामक चरवाहा पशुओं को लेकर ताडिया डेम पर गया था| जब पानी पीने गया था, तब एक मगरमच्छ ने पर्वत नायक पर हमला कर दिया|

हमले में गंभीर रूप से घायल पर्वत नायक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| खबर मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए और डेम में जाल डालकर मृतक के शव को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे|

उस वक्त शव के साथ मगरमच्छ भी जाल में फंस गया| हांलाकि जाल टूटने से मगरमच्छ भाग गया|

 

LEAVE A REPLY