भाजपा की पत्रकार वार्ता का बहिष्कार

0
57

प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाने बुलाई थी मीडिया

ग्वालियर

मध्य प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल के 3 साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने बुधवार को पड़ाव स्थित एक होटल में जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने पत्रकार वार्ता बुलाई थी। जिला अध्यक्ष काफी लेट हो गए ।इसे लेकर पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कुछ वरिष्ठ पत्रकार छोड़ कर चले गए तो बाकी भी छोड़कर जाने लगे । आखिर काफी मान मनोबल और माफी मांगने के बाद मीडिया के कुछ साथी पत्रकार वार्ता में शामिल हुए।

भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने अपने 3 साल के कार्यकाल में काफी उपलब्धियां पाई हैं। लाडली बहना योजना शुरू करके महिलाओं का मान सम्मान रखा है ।हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। विकास कार्य भी तेजी से हो रहे हैं। सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए जल्द ही कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY