एक पेड़ मां के नाम, भाजपा ने शहर में अनेक स्थानों पर किया पौधरोपण

0
18

ग्वालियर 4 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर एक पेड मॉ के नाम के अंतर्गत महानगर में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार पौधरोपण के आयोजन किये जा रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता एवं वार्ड क्रमांक 50 के पार्षद अनिल सांखला द्वारा पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये अपने वार्ड में 1000 पौधे लगाने के संकल्प को लेकर स्थानीय नागरिकों के साथ पिछले कुछ दिनों से वृक्षारोपण का पुनीत कार्य लगातार जारी है। आज इसी कार्यक्रम के तहत महारूद्र मंडल विद्यालय में पौधरोपण किया गया।
इस वृ़क्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी की राजयोगिनी आदर्श दीदी शामिल हुई। इनके अलावा सुघरसिंह पवैया, महारूद्र मंडल स्कूल के प्राचार्य प्रदीप अग्रवाल, महारूद्र मंडल की उपप्राचार्य श्रीमती पूनम शर्मा, चेतन मंडलाई, जीवाजी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता, प्रदीप तपा सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल थे।

इस तारतम्य में लक्ष्मीबाई मंडल में वार्ड क्रमांक 32 में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण कर वृक्षों को रोपित किया तथा उनकी सुरक्षा हेतु ट्री गार्ड भी लगाये गये। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, मंडल अध्यक्ष मनमोहन पाठक, पार्षद सोनू त्रिपाठी,अरूण वाजपेयी, कुलदीप चौहान, शलभ गुप्ता, राजीव वैश्व, श्याम बंसल, सुमित शर्मा, सरदार रणदीप सिंह, सक्षम गुरहा, ललित राठौर विकास दुबे सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

LEAVE A REPLY