विधानसभा चुनाव 2023ः सुमावली में बदलेंगे हालात, कुलदीप ने बढ़ाई सक्रियता

0
262

सुमावली।

मध्यप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे ही कांग्रेस और भाजपा के  विधायकी के दावेदारों की सक्रियता बढ़ती जा रही है। अंचल में इस बार मुरैना जिले की सुमावली सीट पर कांग्रेस के दावेदारों की नजर ज्यादा है। कारण यह कि कांग्रेस सोच चुकी है कि जनता 2018 ही तरह ही प्रदेश में तख्तापलट करेगी। सुमावली सीट पर वर्तमान में कांग्रेस के अजब सिंह कुशवाह विधायक हैं लेकिन उन पर एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में उनका टिकट कट सकता है। इसे देखते हुए कुलदीप सिंह सिकरवार मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। पिछले 5 साल में क्षेत्र में 121 जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कराने में लगे रहे। उनकी सक्रियता और बढ़ गई है।

क्षत्रिय उम्मीदवार ही वजनदार

सुमावली सीट पर देखें तो भाजपा का दामन छोड़ पंजा पकड़कर ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू भाजपा से विधायक बने थे। बाद में वे कांग्रेस ने अजब सिंह कुशवाह और भाजपा ने एदल सिंह कंषाना को टिकट दिया। कुशवाह ने कंषाना को हरा दिया। गणित देखें तो इस सीट पर क्षत्रिय समाज वजनदार रहा है। ऐसे में कुलदीप सिकरवार उभरता हुआ जोशीला चेहरा है। इसी कारण वे क्षेत्र में सक्रिय हो गये हैं। सिकरवार ने क्षेत्र के गुड़ा,  चंबल और वहराना गांव में युवाओं को टी-शर्ट भेंट उन्हें प्रोत्साहित किया। ऐसे कई कार्यक्रम वे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY