नाबालिग युवती के साथ पहचान के युवक ने किया दुष्कर्म

0
5

सिटी रिपोर्टर, ग्वालियर।

उपनगर मुरार थाना क्षेत्र के खुरैरी में अपनी नानी के यहां आई एक नाबालिग लड़की के साथ भिंड के युवक विजय सिंह ने दुष्कर्म कर दिया। घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी। विजय सिंह को पहले से जानती पहचानती थी।पता ये भी चला है कि किशोरी भी भिंड की रहने वाली है किशोरी का पीछा करते हुए विजय सिंह ग्वालियर आ पहुंचा था और जब उसने देखा कि लड़की की नानी और घर के लोग कहीं बाहर हैं इसका उसने फायदा उठाया और खुरेरी में लड़की के घर घुस गया जहां उसने धमकाकर लड़की के साथ दुष्कर्म कर दिया और भाग गया।

घटना 11 अक्टूबर शाम की है। घरवालों को लड़की ने पूरी घटना के बारे में बताया। पूरा वाकया सुनने के बाद लड़की और उसके परिजन मुरार पुलिस थाने पहुंचे।पुलिस ने आरोपी विजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी विजय सिंह के खिलाफ दुष्कर्म पास्को एक्ट और एट्रोसिटी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY