आमजन के सपने साकार करने में मददगार महंगाई राहत कैम्प-जूली

0
146

जयपुर  – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने अलवर ग्रामीण क्षेत्र के साहोडी व परसा का बास में आयोजित महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार आमजन के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश में जनहित के लिए सकारात्मक भाव से निरन्तर कार्य कर रही है।

उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि बचत, राहत, बढत व सुशासन को साकार करते हुए राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में महंगाई राहत कैम्प संचालित करने का कदम उठाया गया है जिसमें आमजन को योजनाओं के माध्यम से लाभ मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत प्रदान करने हेतु राज्य सरकार का एक सकारात्मक प्रयोग है जो देश में पहली बार मुख्यमंत्री गहलोत ने किया है।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि आमजन को जागरूक कर इन राहत कैम्पों के तहत प्रमुख दस योजनाओं में रजिस्ट्रेशन कराकर योजनाओं का लाभ दिलवाएं। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसा का बास में चार कक्षा-कक्षों के निर्माण एवं ग्राम साहोडी में पंचायत भवन परिसर में टाईल लगवाने एवं सड़क बनवाने की घोषणा की।

LEAVE A REPLY