मोंटे कार्लो मास्टर्स : रूड, सिनर और ज्वेरेव तीसरे दौर में पहुंचे

0
152

मोनाको –  नार्वे के शीर्ष खिलाड़ी कास्पर रूड , यानिक सिनर और 13वें वरीयता प्राप्त एलेक्सांद्र ज्वेरेव जीत के साथ ही मोंटे कार्लो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के तीसरे दौर में पहुंच गये हैं।

चौथी वरीय कास्पर रूड ने क्ले कोर्ट पर हुए एक कड़े मुकाबले में बोटिक वेन डि जेंडशुल्प को सीधे सेट में 7-5, 7-6 से हराया।

इसी के साथ ही उनकी जीत का क्रम नौ मैच तक पहुंच गया।

फ्रेंच ओपन 2022 के उप विजेता रूड का सामना अब यान लेनार्ड स्ट्रूफ से होगा। इससे पहले एक अन्य मैच में रुड ने 14वें वरीय एलेक्स डि मिनोर को 6-3, 6-2 से हराया।

LEAVE A REPLY