विदेशों में बढ़त के रुख के बावजूद तेल-‎तिलहन कीमतों में गिरावट जारी

0
166

नई ‎दिल्ली – विदेशी बाजारों में बढत के रुख के बावजूद दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में गुरुवार को खाद्य तेल कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान मूंगफली तेल तिलहन कीमतों को छोड़कर बाकी लगभग सभी प्रमुख तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट हुई। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में सुधार के रुख के बावजूद स्थानीय बाजार के पहले से आयातित खाद्य तेलों से पटे होने की वजह से देशी तेल तिलहन बाजार में खप नहीं रहे है।इस वजह से मूंगफली तेल तिलहन (पूर्वस्तर पर बंद) को छोड़कर सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पोमोलीन तथा बिनौला तेल सहित लगभग सभी तेल तिलहन कीमतों में गिरावट आई।

तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे- सरसों तिलहन 5,360-5,410 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपए प्रति क्विंटल।

मूंगफली 6,825-6,885 रुपए प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) 16,700 रुपए प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल 2,560-2,825 रुपए प्रति टिन। सरसों तेल दादरी 11,140 रुपए प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी 1,760-1,790 रुपए प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी 1,720-1,845 रुपए प्रति टिन। तिल तेल मिल डिलिवरी 18,900-21,000 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली 11,800 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर 11,450 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला 11,110 रुपए प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला 9,000 रुपए प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा) 9,920 रुपए प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली 10,470 रुपए प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स कांडला 9,520 रुपए (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना 5,280-5,410 रुपए प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 5,020-5,040 रुपए प्रति क्विंटल। मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपए प्रति क्विंटल।

 

LEAVE A REPLY