नई दिल्ली – शेयर बाजार नियामक संस्था सेबी ने बकायेदारों की संपत्ति की जानकारी देने वाले मुखबिर को 20 लाख रुपए तक इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले मुखबिर को इनाम की राशि दो चरण में दी जाएगी। संपत्ति की कीमत का 2.5 फ़ीसदी या अधिकतम 5 लाख रुपया होगा।

संपत्ति से बकाया वसूली होने के बाद संपत्ति की कीमत का 10 फ़ीसदी या अधिकतम 20 लाख रुपए का भुगतान मुखबिर को किया जाएगा। सेबी ने कहा है कि मुखबिर का नाम पूरी तरीके से गोपनीय रखा जाएगा। इसके साथ ही सेबी ने 515 बकायेदारों की सूची सार्वजनिक की है। ताकि मुखबिर संपत्ति का ब्यौरा सेबी को दे सकें।











