जम्मू कश्मीर में हथियार लहराने के आरोप में आईटीबीपी अधिकारी के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

0
116

जम्मू – जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक अधिकारी के बेटे समेत चार अपराधियों को शनिवार को एक देशी पिस्तौल और कई धारदार हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि विजयपुर के नथवाल में एक गिरोह द्वारा आपराधिक धमकी और हथियारों को लहराने से संबंधित एक हालिया मामले की जांच में गिरफ्तारी की गई है।

 जम्मू कश्मीर में हथियार लहराने के आरोप में आईटीबीपी अधिकारी के बेटे समेत 4 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आईटीबीपी के एक अधिकारी के बेटे रोहित और उसके सहयोगियों सुनील शर्मा उर्फ ​​‘कडू’, राजवीर गिल और अंकुश शर्मा उर्फ ​​‘जल्लू’ के रूप में की गई है। सभी विजयपुर के निवासी हैं। प्रवक्ता ने बताया, रोहित गिरोह का सरगना है और कुख्यात बदमाश है। वह पहले हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और अवैध हथियारों को लहराने सहित विभिन्न अपराधों में शामिल होने के आरोप में जेल जा चुका है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सांबा बेनाम तोश ने बताया कि चारों आरोपियों की गिरफ्तारी से विजयपुर के नथवाल में हथियार लहराने का मामला सुलझा लिया गया है और अवैध हथियार जब्त किये गए हैं। उन्होंने बताया गिरफ्तार किए गए लोगों से और पूछताछ जारी है।

 

LEAVE A REPLY