मनाली – दक्षिण की फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरगोंडा तीन दिन के दौरे पर मनाली पहुंचे हैं। मंगलवार को उनके दौरे का तीसरा दिन है। वह अपने स्पेशल चॉपर से पहुंचे हैं। मुख्य बात यह है कि वह अपने साथ करीब 100 फैंस को भी मनाली घुमाने लाए हैं। विगत दिवस रविवार को विजय का निजी चॉपर मनाली के एंबेसेडर रिजार्ट में लैंड हुआ था, उसके बाद विजय अपने परिवार के साथ शनाग गांव के मनुआल्या रिजार्ट पहुंचे, जहां कुल्लवी परम्परा के साथ उनका स्वागत किया गया।

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के स्टार कलाकार विजय देवरगोंडा का मनाली में परिवार के सदस्यों सहित अन्य मित्रों के साथ पहुंचे हैं। सोमवार को विजय देवरगोंडा विश्व की सबसे बड़ी सुरंग देखने अटल टनल देखने जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से वह अटल टनल नहीं जा पाए। विजय ने साल 2011 में अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की थी। साउथ फिल्मों के सुपर स्टार विजय देवरकोंडा ने मनाली में अपने फैंस से भी मुलाकात की। बुरुआ में कॉटेज में विजय ने कुल्लवी नाटी का भी लुत्फ उठाया था।






