देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है: अनुराग ठाकुर

0
142

नई दिल्ली – केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बीबीसी कार्यालयों पर आईटी विभाग के सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है। मुंबई में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए अनुराग ने कहा कि आयकर विभाग समय-समय पर जहां पर अनियमितता पाई जाती हैं वहां पर सर्वे करता है और जब यह सर्वे का काम पूरा हो जाता है तब वह अपना एक विस्तृत प्रेस नोट जारी कर या प्रेस ब्रीफिंग कर जानकारी देता है।

 देश के कानून से ऊपर कोई नहीं है: अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने देश की एजेंसियो को पूरी तरह स्वायत बताते हुए कहा कि देश के कानून से ऊपर कोई कोई नहीं है, न्याय व्यवस्था से ऊपर कोई नहीं है। ठाकुर ने इस सर्वे के जरिए सरकार की मंशा पर सवाल उठाने वालों पर पलटवार करते हुए दावा किया कि एजेंसियां पूरी तरह स्वायत है और उन्हें अपना काम करने दें। ठाकुर ने आगे कहा कि जब आयकर विभाग का सर्वे का यह काम पूरा हो जाएगा तो विभाग जरूर डिटेल में इसकी जानकारी मीडिया को बताएगा।

 

 

 

LEAVE A REPLY