सीवान बिहार में शराबबंदी की सफलता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं नीतीश कुमार के करीबी रह चुके चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शराबबंदी को लेकर नीतिश सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी से बिहार का नुकसान हो रहा है, इस तत्काल हटा देना चाहिए। प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं हर दिन खुले मंच से कहता हूं कि शराबबंदी को हटाया जाना चाहिए। शराबबंदी राज्य के लिए फायदेमंद नहीं है, इससे सिर्फ बिहार का नुकसान हो रहा है।

बिहार को हो रहा करोड़ों के राजस्व का नुकसान
उन्होंने कहा कि जो भी बोलते हैं, कि गांधी जी ने शराबबंदी की बात कही है, मैं इस बात को खारिज करता हूं। महात्मा गांधी कभी भी शराबबंदी के पक्षधर नहीं रहे हैं और जो ये कह रहे हैं। उन्होंने गांधी को नहीं पढ़ा है। उन्होंने कहा कि दुनिया में ऐसा कोई उदाहरण नहीं है, जहां पर किसी देश ने या किसी प्रदेश ने शराबबंदी के द्वारा अपना सामाजिक या राजनीति का उत्थान किया हो। वहीं पीके ने चुनौती देकर कहा कि जो भी यह दावा करते हैं कि गांधी जी ने शराबबंदी की बात कही है।
वह मुझे लाकर दिखा दे कि गांधी जी ने यह कहां कहा है कि सरकार को शराबबंदी लागू करना चाहिए। पीके ने कहा कि गांधी जी ने ये जरूर कहा है कि शराब पीना अच्छी बात नहीं है और इसको रोकने के लिए प्रयत्न किया जाना चाहिए।







