मास्टर प्लान में प्रस्तावित 23.74 किमी लंबाई की सड़कें 13795.96 लाख रूपये में बनेंगी, प्रस्ताव तैयार  

0
7

ग्वालियर दिनांक 18 सितंबर 2024- स्कीम फॉर स्पेशल असिस्टेंट टू स्टेट कैपिटल इन्वेस्टमेंट फॉर 2024-25 हेतु दिये गये दिशा निर्देश अनुसार मास्टर प्लान में प्रस्तावित 18.00 मीटर या उससे अधिक के प्रमुख मार्गो के निर्माण का प्रस्ताव राशि रू. 13795.96 लाख का तैयार किया गया है।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास म.प्र. भोपाल को पत्र लिखा गया है, कि मास्टर प्लान में प्रस्तावित 18.00 मीटर या उससे अधिक के प्रमुख मार्गो के निर्माण का प्रस्ताव राशि रू. 13795.96 लाख का तैयार किया गया है। जिसमें मर्सी होम तिराहे से हाईवे तक लम्बाई 1.70 किमी की लागत 1369 लाख रूपये, सिरोल गांव से लिंक रोड होते हुए हाईवे तक लम्बाई 1.70 किमी लागत 1185.13 लाख रूपये, सिरोल थाने के सामने से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय होते हुये हाईवे तक लम्बाई 1.40 किमी लागत 1139.81 लाख रूपये, भिण्ड रोड से कटारा फार्म हाउस होते हुए कृषि मण्डी तक लम्बाई 1.07 किमी लागत 869.01 लाख रूपये, भिण्ड रोड से कृषि उपज मण्डी तक लम्बाई 1.50 किमी लागत 1201.05 लाख रूपये, ट्रांसपोर्ट नगर मुख्य मार्ग नं. 01 लम्बाई 1.20 किमी लागत 2604.48 लाख रूपये, महाराजपुरा एयर पोर्ट तिराहा से बी.आई.पी. सर्किट विश्राम गृह मुरार व्हाया ग्रीन वुड स्कूल बी. पी. सिटी 4 लेन डामरीकरण लम्बाई 7 किमी लागत 4331.48 लाख रूपये, सिरोल रोड से होते हुए हाईवे तक, आकाशवाणी से रेसकोर्स रोड, पिंटू पार्क से ब्रिगेडियर तिराहा, डी.डी. गेट न. 01 से महाराजा कॉम्प्लेक्स व्हाया सिंधिया स्टेच्यू लम्बाई 8.17 किमी लागत 1096.00 लाख रूपये सहित कुल लम्बाई 23.74 किमी एवं कुल राशि 13795.96 लाख रूपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

LEAVE A REPLY